‘बुली बाई’ ऐप मामला: मुंबई पुलिस ने एक और छात्र को किया गिरफ्तार

, ,

   

मुंबई साइबर पुलिस ने ‘बुल्ली बाई’ ऐप मामले में उत्तराखंड से एक और छात्र को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि मयंक रावल (21) के रूप में पहचाने जाने वाले छात्र को बुधवार तड़के उत्तरी राज्य से पकड़ा गया।

मुंबई पुलिस की साइबर सेल ने पहले इस मामले में मुख्य अपराधी श्वेता सिंह (19) को उत्तराखंड से और इंजीनियरिंग के छात्र विशाल कुमार झा (21) को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था।


मुंबई पुलिस ने ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म गिटहब पर होस्ट किए गए ‘बुली बाई’ ऐप पर सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की फर्जी तस्वीरें नीलामी के लिए अपलोड किए जाने की शिकायत के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

जबकि कोई वास्तविक ‘नीलामी’ या ‘बिक्री’ नहीं थी, ऐप का उद्देश्य लक्षित महिलाओं को अपमानित करना और डराना था, जिनमें से कई सक्रिय सोशल मीडिया उपयोगकर्ता हैं।

मुंबई साइबर पुलिस स्टेशन ने ऐप के अज्ञात डेवलपर्स और इसे बढ़ावा देने वाले ट्विटर हैंडल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।