CAA: लखनऊ में अब तक 3000 लोग गिरफ्तार, 19 के खिलाफ FIR

,

   

 नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देश के कई इलाकों में विरोध-प्रदर्शन जारी है। इस कानून का विरोध करने दिल्ली, बिहार, मुंबई, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक सहित अन्य राज्यों में लोग सड़कों पर उतरे। वहीं लखनऊ में हिंसक प्रदर्शन हुए और आगजनी भी कई गई, जिसमें एक की मौत हो गई। कर्नाटक में भी प्रदर्शन के दौरान दो की मौत हो गई।

प्रदर्शनकारियों के रुख को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि आज भी दिल्ली समेत देश कई हिस्सों में नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो सकता है। यही वजह है कि लखनऊ, बेंगलुरु, मंगलुरु समेत देश के कई हिस्सों में आज भी धारा 144 लागू है और कई जगह इंटरनेट सस्पेंड है।

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि हाल ही में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में लखनऊ में 350 सहित पूरे उत्तर प्रदेश में कम से कम 3,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।