CAA: जमा मस्जिद प्रदर्शन मामले में भीम आर्मी के चंद्रशेखर गिरफ्तार!

   

दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके से भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, चंद्रशेखर पर लोगों को उकसाने का आरोप है। शुक्रवार की दोहपर जुमे की नमाज पढ़ने के बाद जो प्रदर्शन हो रहा था उसमें अचानक ही चंद्रशेखर नजर आए थे।

चंद्रशेखर भीड़ का नेतृत्व कर रहे थे और अपनी हाथों में संविधान की किताब दिखा कर भीड़ को उकसा रहे थे।

चंद्रशेखर को गिरफ्तार करने गई दिल्ली पुलिस ने तमाम विरोध के बाद भी चंद्रशेखर को जामा मस्जिद के इलाके से धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद चंद्रशेखर को मेडिकल चेक अप के लिए ले जाया गया।

शुक्रवार की नमाज खत्म होने के तुरंत बाद चंद्रशेखर शहर के मध्य में स्थित ऐतिहासिक जामा मस्जिद परिसर पहुंचे थे।

सफेद शर्ट पहने चंद्रशेखर 15 मिनट तक जामा मस्जिद में रहे और फिर उन्होंने मंडी हाउस की ओर मार्च का नेतृत्व किया, जिसके बाद हजारों समर्थक भी उनके साथ शामिल हो गए।

जब उन्होंने अपना मार्च शुरू किया तो दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की, क्योंकि इलाके में धारा 144 लगा दी गई थी।