कॉमेडियन मुन्नवर फारुकी सहित चार अन्य को न्यायिक हिरासत में भेजा गया!

, ,

   

शुक्रवार की रात कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और चार अन्य के खिलाफ एक केस दर्ज किया गया है। यह केस एकलव्य सिंह गौर नामक व्यक्ति की शिकायत के बाद दर्ज किया गया है।

इसके बाद पांचो को गिरफ्तार किया गया है।जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इस बात की जानकारी तुकोगंज पुलिस स्टेशन के इंचार्ज कमलेश शर्मा ने दी है। मुनव्वर फारुकी गुजरात के कॉमेडियन है।

उन्हें एक शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं और गृहमंत्री अमित शाह का अपमान करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

पुलिस ने कहा है कि इंदौर में शुक्रवार को कैफे 56 दुकान एरिया में एक कॉमेडी शो रखा गया था।एकलव्य सिंह ने कहा कि वह अपने दोस्तों के साथ शो देखने गए थे। वहां पर कॉमेडियन ने अभद्र टिप्पणी की।

इसके चलते वहां पर विवाद भी हुआ।इसके बाद एकलव्य सिंह की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई की हैlकमलेश शर्मा का कहना है, ‘मुनव्वर फारूकी के खिलाफ केस दायर किया गया है।एकलव्य सिंह गौर ने कॉमेडी शो का विवादित वीडियो फुटेज भी दिया है।

अब पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शिकायत में कहा गया है कि हिंदू देवी-देवताओं और भारत के गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया है।चार अन्य आरोपियों के नाम एडविन एंथोनी, प्रखर व्यास, प्रियम व्यास और नलिन यादव है।

सभी को आईपीसी की धारा 295 ए और 269 के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया है।एकलव्य का कहना है कि टिकट खरीदने के बाद जब वह अपने दोस्तों के साथ कॉमेडी शो देख रहे थे। तब मुनव्वर फारूकी बतौर मुख्य कॉमेडियन परफॉर्म कर रहे थे।

उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाया और भारत के गृहमंत्री अमित शाह पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की।गौरतलब है कि इसके पहले भी कई कलाकारों को हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।