कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को मिल सकता है यह पद!

,

   

कांग्रेस पार्टी ने पीएसी (लोक लेखा समिति) के अध्यक्ष पद के लिए अधीर रंजन चौधरी के नाम का प्रस्ताव किया है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के बहरामपुर सीट से पांचवीं बार सांसद चुने गए अधीर रंजन चौधरी जमीन से जुड़े नेता माने जाते हैं। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने उन्‍हें लोकसभा में पार्टी का नेता बनाया है।

जागरण डॉट कॉम के अनुसार, अधीर रंजन चौधरी ने साल 2004 में मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर संसदीय क्षेत्र से प्रणब मुखर्जी के चुनाव अभियान में भाग लिया था। उन्हें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की कैबिनेट में 28 अक्टूबर, 2012 को रेलवे राज्य मंत्री के रूप में शामिल किया गया था।

वह 10 फरवरी, 2014 को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बने। बता दें कि लोकसभा अध्‍यक्ष सरकार और विपक्षी नेताओं से मिलकर पीएसी के चेयरमैन के नाम की आधिकारिक घोषणा करते हैं।

अब तक पीएसी चेयरमैन का पद प्रमुख विपक्षी दल को दिए जाने की परंपरा रही है। पिछली लोकसभा में केवी थॉमस का कार्यकाल खत्म होने के बाद यह पद कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को मिला था।

बीते लोकसभा चुनावों में गुलबर्गा लोक सभा सीट से भाजपा के डॉ. उमेश जाधव ने मल्लिकार्जुन खड़गे को हरा दिया था। खड़गे अब तक 11 चुनावों लड़े और सभी में जीत हासिल की थी।