बीजेपी नेता गिरिराज सिंह की मुश्किलें बढ़ी, निर्वाचन अधिकारी ने रिपोर्ट तलब किया!

,

   

चुनाव आयोग ने आज दिल्ली चुनाव के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर पैसा बांटने का आरोप लगने पर जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, शुक्रवार रात को गिरिराज सिंह रिठाला में जनसम्पर्क पर गए थे। इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ताओं ने पैसा और शराब बांटने का आरोप लगाया और प्रदर्शन किया।

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग से ठीक पहले आम आदमी पार्टी(AAP) ने गिरिराज सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

संजय सिंह ने गिरिराज सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि रिठाला में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह रुपए बांट रहे थे, जहां उन्हें लोगों ने पकड़ लिया। संजय सिंह ने इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया है।

 

वीडियो में गिरिराज सिंह एक ज्वैलरी दुकान के अंदर दिख रहे हैं। बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ है जो गिरिराज सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं।

 

https://twitter.com/i_theindian/status/1225827042383388672?s=19

 

वीडियो में यह साफ दिख रहा है कि लोग कह रहे हैं तानाशाही नहीं चलेगी के नारे लगा रहे हैं, इसके अलावा गिरिराज वापस जाओ के नारे लगा रहे थे। चुनाव आयोग ने इस मामले पर संज्ञान में लिया है।