प्रवासी मजदूरों और छात्रों की मदद में आगे आई स्वारा भास्कर!

, ,

   

सोनू सूद इस वक्त लोगों के लिए मसीहा बन गए हैं। वह घरों से दूर शहरों में फंसे प्रवासी मजूदरों को उनके घर पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, वह, बस और हवाई जहाज के माध्यम से प्रवासी मजूदरों को निःशुल्क घर भेज रहे हैं। ट्विटर पर उनसे मदद मांगने वालों की संख्या भी काफी बढ़ गई है।

 

 

इस बीच एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी मुहिम में शामिल हो गई हैं। वह भी अब घरों से बाहर फंसे लोगों को उनके होमटाउन भेजने का काम कर रही हैं।

 

क़ासिम नाम के एक सोशल मीडिया यूजर ने स्वरा भास्कर को बताया कि गुजरात में असम के 100 से ज्यादा छात्र करीब 2 महीने से फंसे हुए हैं।

 

उन्हें घर जाने का इंतज़ाम कर दें, तो मेहरबानी होगी। इस पर स्वरा ने उनसे उनका डिटेल मांगा। यही, नहीं इसके अलावा दिल्ली से भी कई लोगों को स्वरा अपने गांवों और घरों की ओर भेजने का प्रबंध कर रही हैं।

 

दरअसल, प्रवासी मजदूरों को घर भेजने के लिए सोनू सूद ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। लेकिन हाल में उन्होंने लोंगों से ट्वीट करके माफ़ी भी मांगी थी कि वह सभी की मदद नहीं कर पा रहे हैं।

 

ऐसे में स्वरा उन लोगों की मदद कर रही हैं, जिन्हें सोनू सूद की टीम रिप्लाई नहीं कर पा रही है। जैसे सागर कुमार ने सोनू सूद को टैग करके ट्वीट किया कि वह सोनू रिप्लाई कर दीजिए।

 

56 दिनों से दिल्ली में फंसा हुआ हूं। अपने घर छपरा जाना है। इस पर स्वरा ने रिप्लाई करते हुए सागर से उनका डिटेल लिया।