भारत और चीन के बीच मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं- ट्रम्प

, ,

   

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को व्हाइट हाउस में कहा भारत और चीन के बीच मुश्किल हालात पैदा हो गए हैं। दोनों देश गंभीर समस्या से गुजर रहे हैं।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, हम भारत और चीन से बात कर रहे हैं। देखते हैं क्या होता है। हमारी तरफ से सुलह की कोशिश भी हो रही है।’’

 

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने पिछले महीने भी भारत और चीन के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की थी। उन्होंने कहा था कि अगर भारत और चीन तैयार हों तो अमेरिका सीमा विवाद सुलझाने में मध्यस्थता कर सकता है।

 

गौरतलब है की 15 जून की रात लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हो गई थी।

 

इसमें 43 से ज्यादा चीनी सैनिक या तो मारे गए या घायल हुए थे और भारतीय सेना के एक अफसर समेत 20 जवान शहीद हुए थे।