ईरान पहुंचे भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह!

, , ,

   

मॉस्को से वापस लौटते वक़्त अचानक ईरान दौरे पर पहुंचे भारतीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को तेहरान में ईरान के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल अमीर हातमी के साथ बैठक की है। 

 

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया है।

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मीटिंग में क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर भी बात हुई। जिसमें अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता बहाल करने का मसला भी शामिल था।

 

सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई इस मीटिंग में दोनों नेताओं भारत- ईरान के वर्षों पुराने सांस्कृतिक, भाषाई और सामाजिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। इस दौरान दोनों देशों के रिश्तों को अगले स्तर तक ले जाने के तरीकों पर भी बात की गई है।

 

आपको बता दें कि रक्षा मंत्री SCO की बैठक में हिस्सा लेने के लिए मॉस्को गए हुए थे। जहां पर चीन के रक्षा मंत्री वेई फांगहे ने उनसे बैठक करने का आग्रह किया।

 

उस बैठक में राजनाथ सिंह ने चीनी पक्ष को जमकर लताड़ा और उसे लद्दाख में पुरानी स्थिति फिर से बहाल करने के लिए कहा। वहां से वापस लौटते वक़्त राजनाथ सिंह शनिवार को अचानक ईरान चले गए थे।

 

अफगानिस्तान में चीन अपना वर्चस्व बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में भारत- ईरान में सहमति बनने के बाद चीन को झटका लगना पक्का माना जा रहा है।