भारत और पाकिस्तान ने एक दूसरे से जेलों में बंद कैदियों की लिस्ट शेयर किया!

, ,

   

भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध को लेकर साल की पहली तारीख को अच्छी खबर आई।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, दरअसल दोनों देशों ने अपनी-अपनी जेलों में बंद पड़ोसी मुल्क के कैदियों की जानकारी साझा की।

इसके अलावा दोनों देशों ने अपने-अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की जानकारी भी एक-दूसरे से साझा की।

जानकारी के अनुसार, इमरान खान की सरकार ने शुक्रवार को भारतीय उच्चायोग के साथ पाकिस्तान की जेलों में बंद 49 नागरिक और 270 मछुआरों की सूची साझा की।

वहीं दूसरी ओर भारत सरकार ने भी इसी दौरान भारत में कैद 340 पाकिस्तानी कैदियों की सूची साझा की, जिनमें 263 नागरिक और 77 मछुआरे शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि यह फैसला 21 मई 2008 को पाकिस्तान और भारत के बीच हुए समझौते के प्रावधानों के अनुरूप है।

जिसके तहत दोनों देशों को साल में दो बार एक जनवरी और एक जुलाई को एक-दूसरे की हिरासत में मौजूद कैदियों की सूची का आदान-प्रदान करना आवश्यक है।