ममता बनर्जी ने देश में चार राजधानियों की वकालत की!

, , ,

   

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने देश में चार राजधानियों की वकालत की है।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, उन्होंने नेताजी की 125वीं जयंती पर शनिवार सुबह उत्तर कोलकाता के श्यामबाजार पांच माथा मोड़ से दक्षिण कोलकाता के रेड रोड तक निकली आठ किलोमीटर लंबी पदयात्रा की अगुआई की।

इसके बाद रेड रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा-‘मेरा मानना है कि बंगाल में चार राजधानियां होनी चाहिए। अंग्रेजों ने पूरे भारत में कोलकाता से राज किया था। हमारे देश में सिर्फ एक राजधानी क्यों होनी चाहिए?

ममता ने मोदी सरकार से नेताजी जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार लंबे समय से इसकी मांग कर रही है, जो अब तक लंबित है।

उन्होंने नेताजी जयंती को केंद्र सरकार की ओर से पराक्रम दिवस घोषित करने पर भी सवाल उठाते हुए कहा -‘आज हम देशनायक दिवस मना रहे हैं।

रवींद्रनाथ टैगोर ने नेताजी को देशनायक कहा था, फिर ये पराक्रम दिवस क्या है? पराक्रम दिवस घोषित करने से पहले मुझसे सलाह-मशविरा भी नहीं किया गया।

ममता ने कहा-‘हम नेताजी जयंती केवल उन वर्षों में नहीं मनाते, जिन वर्षों में चुनाव होने वाले होते हैं। वे हमारे दिलों में 365 दिन रहते हैं।

हम उनके परिवार के भी नियमित संपर्क में हैं। नेताजी की 125वीं जयंती हम बहुत बड़े पैमाने पर मना रहे हैं। नेताजी महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक हैं। वे एक महान दार्शनिक थे।