भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 63,12,585 हो गयी!

, ,

   

भारत में कोरोना वायरस का कहर जारी है। बीते कुछ दिनों से भारत में कोरोना वायरस के 80 हजार से 90 हजार के बीच मामले आ रहे थे।

 

 

 

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोन वायरस के 86 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 63 लाख के पार हो गया है।

 

 

 

 

राहत ही बात यह है कि देश में जिस तरह से कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या संख्या बढ़ रही है ठीक उसी तरह से ठीक होने वालों की संख्या में भी लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है।

 

 

 

 

अबतक देश में 52 लाख से 73 हजार से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 86,821 मामले सामने सामने आये हैं। और एक दिन में 1181 लोगों की मौत हुई है।

 

 

 

 

इसी के साथ भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 63,12,585 हो गयी है। जिसमें 9,40,705 मामले एक्टिव हैं। जबकि राहत की बात यह है कि देश में 52,73,202 मरीज ठीक हो गये हैं।

 

 

 

 

वहीं, कोरोना वायरस महामारी से भारत में अब तक 98,678 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

 

 

 

भारत में अब तक 7 करोड़ 56 लाख से ज्यादा किए गए टेस्ट इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में 30 सितंबर तक 7 करोड़ 56 लाख 19 हजार 781 (7,56,19,781) टेस्ट किए जा चुके हैं। जिनमें 30 सितंबर को 14,23,052 टेस्ट किये गए हैं।