पाकिस्तानी वैज्ञानिक का बयान- ‘भारत से सीखने की जरूरत’

, ,

   

चंद्रयान-2 मिशन की आंशिक असफलता पर पाकिस्तान के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री चौधरी फवाद हुसैन ने तंज कसा। उनके अलावा पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने भी भारत के इस मिशन का मजाक उड़ाया।

लेकिन पाकिस्तान में कुछ लोग ऐसे भी हैं जो स्पेस टेक्नोलॉजी में भारत का लोहा मानते हैं और उन्होंने भारत से सीख लेने की बात कही है। ऐसे ही एक शख्स हैं पाकिस्तान के वैज्ञानिक और वहां पूर्व में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री रहे डॉक्टर अता-उर-रहमान।​

पत्रिका पर छपी खबर के अनुसार, रहमान ने कहा है कि भारत का चंद्रयान-2 मिशन पाकिस्तान के लिए वेक अप कॉल है। पाकिस्तानी चैनल जियो न्यूज के एंकर से बातचीत के दौरान उन्होंने शनिवार को कहा कि भारत के चंद्रयान-2 मिशन को असफल नहीं कहा जा सकता है, क्योंकि कई उन्नत तकनीक वाले देशों के भी इस प्रकार के मिशन असफल हुए हैं।

उन्होंने कहा कि सफल और असफल होना इस प्रकार के मिशन का हिस्सा है, लेकिन जो अंतिम समय तक प्रयास जारी रखता है, वह ही सफल होता है।