आगरा में सिर्फ़ एक दिन में चार अजगर को किया गया रेस्क्यू!

,

   

खेत, सड़क, घर का शौचालय और मछली पकड़ने के जाल में अजगरों पहुंचने से हड़कंप मच गया।

 

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, वाइल्डलाइफ एसओएस संस्था की टीम ने एक ही दिन में चारों अजगरों को रेस्क्यू करके जंगल में छोड़ दिया सूर सरोवर पक्षी विहार के पास रुनकता गांव निवासी अकबर के घर के शौचालय में बुधवार को लगभग पांच फीट लंबा अजगर पहुंच गया।

 

अकबर के परिजनों में हड़कंप मच गया। अकबर ने संस्था के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके जानकारी दी। सांप को रेस्क्यू कर लिया गया। दूसरा मामला तोरा गांव के पास आगरा-फतेहाबाद रोड पर पहुंचे लगभग छह फीट लंबे अजगर को देखकर ग्रामीण सोनू ने संस्था को सूचना दी।

 

तीसरा मामला फतेहपुर सीकर के गांव सुफेरा के पास मछली पकड़ने के जाल में फंसे अजगर का है। गांव कुछ लोग नहर में मछलियां पकड़ रहे थे।

 

उनके जाल में अजगर फंस गया। शिकारियों में से मुकेश ने संस्था को यह सूचना दी।मौके पर पहुंचे संस्था की टीम ने उसे रेस्क्यू किया गया। चौथा मामला किरावली के गढ़िमा गांव के पास खेत में सात फीट लंबा अजगर मिलने से ग्रामीण दहशत में आ गए।

 

गांव के ही सुखवीर ने वन विभाग को जानकारी दी। वन विभाग के कर्मचारी संस्था की टीम लेकर मौके पर पहुंचे। टीम ने सभी रेस्क्यू अजगरों को जंगल में छोड़ दिया।

 

संस्था के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण ने बताया कि लोग प्रत्येक सांप को ‌विषैला मानकर डर जाते हैं या फिर उसे चोट पहुंचाते हैं। जबकि अजगर विषैला नहीं होता।