कर्नाटक में लगा दो हफ्ते का लॉकडाउन!

,

   

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक में दो हफ्ते का कोरोना कफ्यू लगाया गया है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट रहेगी।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, इस दौरान लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लागू होंगी। इसकी जानकारी देते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य में कल रात नौ बजे से अगले 14 दिनों के लिए कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है।

सुबह छह बजे से दस बजे तक केवल आवश्यक वस्तुओं की अनुमति होगी। सबह दस बजे के बाद दुकानें बंद रहेंगी। केवल निर्माण, विनिर्माण और कृषि क्षेत्रों की अनुमति है। सार्वजनिक परिवहन बंद रहेगा।

कोरोना के हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि स्थानीय अधिकारियों के हाथ में सख्ती लागू करने की ताकत होगी, जबकि जहां कर्फ्यू लगा हुआ है, वो पहले की तरह चलता रहेगा।

कोरोना संकट के कारण कर्नाटक में इस वक्त हालात काफी खराब होते जा रहे हैं। यहां हर रोज 10 हजार से अधिक औसतन केस दर्ज किए जा रहे हैं। कर्नाटक में इस वक्त एक्टिव केस की संख्या भी 2.62 लाख पहुंच गई है।