कोविड-19: देशभर में संक्रमित लोगों की संख्या अब तक 12 लाख के पार!

, ,

   

भारत में कोरोना वायरस की रफ्तार बहुत ही तेजी बढ़ रही है। आज देश में कोरोना वायरस ने हर दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 49 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

 

जबकि एक दिन में 740 लोगों की मौत हुई है। वहीं 33,326 मरीज एक दिन में ठीक हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के सर्वाधिक 49,310 मामले सामने आए हैं और 740 मौतें हुई हैं।

 

इसी के साथ देश में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 12,87,945 हो गई है। जिसमें 4,40,135 एक्टिव मामले हैं।

 

जबकि, 8,17,209 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। देश में अब तक इस वायरस के कारण 30,601 लोगों की मौत हो गयी है।

 

महाराष्ट्र में एक दिन में आये 9 हजार से ज्यादा मामले बता दें कि महाराष्ट्र में बीते कल से कुछ कम मामले दर्ज किए गए है। आज राज्य में कोरोना वायरस के 9 हजार 895 मामले सामने आए हैं।

 

जबकि बीते कल महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 10 हजार 576 मामले सामने आए थे। 9 हजार से ज्यादा मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 3, 47, 502 हो गई है। जिनमें 1,40,093 मामले एक्टिव हैं।

 

जबकि, 1,94,253 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 12,854 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।

 

वहीं तमिलनाडु में 6,472, दिल्ली में 1041, गुजरात में 1078, तेलंगाना में 1567, उत्तर प्रदेश में 2516, आंध्र प्रदेश में 7998, पश्चिमी बंगाल में 2436 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

 

जानकरी के लिए आपको बता दें कि भारत में बीते दो दिन से कोरोना वायरस के 45 हजार के आसपास मामले सामने आये हैं।