कोविड-19: दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 4 लाख के पार!

, ,

   

जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के अनुसार दुनिया में कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 75 लाख से अधिक हो गई है, जबकि मरने वालों की संख्या 4.2 लाख के करीब है।

 

इंडिया टीवी न्यूज़ डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, शुक्रवार सुबह तक कुल मामलों की संख्या 75,00,777 थी, जबकि मौतों की संख्या 4,20,993 हो गई थी।

 

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपनी ताजा जानकारी में यह खुलासा किया है।

 

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में अब भी सबसे अधिक 20,22,488 मामलों और 1,13,803 लोगों की मृत्यु के साथ अमेरिका शीर्ष पर बना हुआ है। मामलों के संदर्भ में ब्राजील 8,02,828 संक्रमणों की संख्या के साथ दूसरे स्थान पर है।