कोविड-19: जानिए, देशभर में क्या हालात!

,

   

देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढती जा रही है। देश में अब तक 6868 लोग ठीक होकर घर लौट गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 29435 हो गई है।

 

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, इनमें 21632 एक्टिव केस हैं। कोरोना से देशभर में अब तक 934 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि राहत की बात यह है कि कुल 6868 मरीज ठीक होकर घर भी लौट गए हैं।

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार सुबह तक अंडमान-निकोबार में 33 कोरोना के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 11 को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

 

उधर, आंध्र प्रदेश में मंगलवार सुबह तक 1183 मामले सामने आए। 235 को डिस्चार्ज किया जा चुका है, जबकि 31 की मौत हुई है। अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ 1 मामला सामने आया है।

 

असम में अब तक 36 लोग इस वायरस से पीड़ित बताये गए हैं जबकि 27 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है । यहां एक की मौत हुई है।

 

बिहार में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। अब तक स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 345 लोग इस वायरस से पीड़ित है, जिनमें से 57 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।

 

यहां दो की मौत हुई है। चंडीगढ़ में 40 मामले सामने आए है। इनमें से 17 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। छत्तीसगढ़ में 37 मामले सामने आएए 32 लोगों को डिस्चार्ज किया है।

 

इधर, दिल्ली में कोरोना से संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। मंत्रालय के मुताबिक 3108 लोग इस वायरस से पीड़ित हैं, 877 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 54 की मौत हुई है।

 

गोवा कोरोना फ्री स्टेट बना हुआ है जबकि गुजरात में 3548 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 394 को डिस्चार्ज किया है चुका है। यहां 162 लोगों की मौत हुई है।

 

हरियाणा में 296 मामले सामने आए 183 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां 3 की मौत हुई है। हिमाचल में 40 मामले सामने आए 22 को डिस्चार्ज किया गया।

 

यहां एक की मौत हो गई है। जम्मू कश्मीर में 546 मामले सामने आए हैं। 164 को डिस्चार्ज किया गया। 7 की मौत हो गई है। झारखंड में 82 मामले सामने आए ए13 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहाँ अब 3 लोगों की मौत हुई है।