मुस्तफा अदीब बने लेबनान के नये प्रधानमंत्री!

, ,

   

मुस्तफा अदीब को हाल ही में लेबनान का नया प्रधानमंत्री घोषित किया जा चुका है। 

 

न्यूज़ ट्रैक पर छपी खबर के अनुसार, आपको याद ही होगा बीते 4 अगस्त को लेबनान की राजधानी बेरुत में धमाका हुआ था। वहीँ उस धमाके के चलते प्रधानमंत्री हसन दियाब ने अपनी पूरी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया था।

 

 

अब बेरूत में दोबारा से अपने रोजमर्रा जैसे जीवन में लौट रहा है। इसी बीच अदीब देश के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। वह 128 संसदीय वोटों में से 90 वोट अपने नाम कर चुके हैं।

 

एक न्यूज एजेंसी के अनुसार बीते रविवार को हुई बैठक में अदीब को पूर्व प्रधानमंत्रियों का भी साथ मिला। इसके अलावा अदीब ने बाबदा पैलेस में राष्ट्रपति मिशेल एउन से मुलाकात के बाद सोमवार को कहा- ‘यह देश के लिए काम करने का समय है।

 

लेबनान में एक बार फिर उम्मीद कायम करने के लिए सभी पार्टियों को मिलकर काम करना होगा। इसके अलावा वह यह भी बोले – ‘लोग अपने वर्तमान और भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

 

उम्मीद है कि हम देश के विकास और तेजी से सुधार के लिए पेशेवर लोगों के साथ सरकार बना सकेंगे। अब आइए जानते हैं कौन है अदीब।

 

कौन है अदीब- जी दरअसल अदीब साल 2013 से जर्मनी में लेबनान के राजदूत हैं। वह पूर्व प्रधानमंत्री नजीब मिकाती के सलाहकार भी थे।

 

वहीँ आप जानते ही होंगे लेबनान की राजनीतिक और संप्रदाय व्यवस्था में कहा गया है कि बस सुन्नी मुसलमान ही होगा जो पीएम बन सकता है।

 

वैसे इसके अलावा हम आपको यह भी बता दें कि बेरूत में हुए धमाके के बाद लोगों ने प्रधानमंत्री हसन दियाब के विरोध में कई दिनों तक प्रदर्शन किया था और उसी के बाद उन्होंने कैबिनेट के साथ 11 अगस्त को इस्तीफा दे दिया था।