एमएलसी चुनाव: वाराणसी के दोनों सीटों पर बीजेपी की हार, सपा ने मारी बाजी!

, , ,

   

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में एमएलसी के चुनावों में भाजपा को समाजवादी पार्टी (सपा) से शिकस्त का सामना करना पड़ा है।

 

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, स्नातक एमएलसी चुनाव और शिक्षक एमएलसी चुनाव में सपा ने जीत दर्ज की है।

 

शिक्षक निर्वाचन वाराणसी खंड में सपा प्रत्याशी लाल बिहारी यादव ने 936 मतों और स्नातक एमएलसी चुनाव में सपा के आशुतोष सिन्हा ने 3,850 मतों से जीत दर्ज की है।

 

वाराणसी में दोनों सीटें जीतने के बाद सपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ आई।

 

स्नातक एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी के आशुतोष सिन्हा ने 22वें राउंड में भाजपा के निवर्तमान स्नातक एमएलसी केदारनाथ सिंह को 3,850 मतों से मात दी।

 

सपा प्रत्याशी को 26,535 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्विंदी भाजपा प्रत्याशी 22,685 वोट मिले।

 

आरओ कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने विजयी सपा प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया। कुल वैध मतों की संख्या 76,086 है।

 

इनमें से जीत के लिए कोटा 38,044 निर्धारित किया गया था। 22वें राउंड की गणना में 21 प्रत्याशी के बाहर होने के बाद सपा के आशुतोष सिन्हा को विजयी घोषित किया गया।