राम जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी राज्यसभा के लिए मनोनीत

, ,

   

पूर्व कानून मंत्री राम जेठमलानी के बेटे महेश जेठमलानी को पिछले महीने सांसद रघुनाथ महापात्रा के निधन के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए नामित किया गया है।

देश के प्रमुख वकीलों में से एक महेश जेठमलानी का राज्यसभा सांसद के रूप में कार्यकाल मई 2024 तक होगा।

महेश जेठमलानी पूर्व में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े थे। वे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रह चुके हैं।

2012 में, महेश ने तत्कालीन राष्ट्रीय भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के विरोध में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी से इस्तीफा दे दिया। पिछले साल महेश के मनोनीत कोटे से राज्यसभा जाने की चर्चा थी, हालांकि तब सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को नॉमिनेट किया गया था।