कंगना रनौत के अंगरक्षक के खिलाफ रेप का केस दर्ज: रिपोर्ट

, ,

   

कंगना रनौत के निजी बॉडीगार्ड कुमार हेगड़े पर मुंबई एक मेकअप आर्टिस्ट ने शादी का झांसा देकर रेप और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया गया है।

मुंबई पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 377 (अप्राकृतिक यौन संबंध) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया है।

पीड़िता के मेडिकल परीक्षण और बयान के बाद बुधवार (19 मई) की रात डीएन नगर थाने में हेगड़े के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, हेगड़े उससे 2013 में मिले थे और पिछले साल जून में उसने उसे प्रपोज किया था।

उसके प्रस्ताव को स्वीकार करने के बाद आरोपी अक्सर पीड़िता के फ्लैट में जाया करता था और कई मौकों पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध स्थापित करता था।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि 27 अप्रैल को हेगड़े उसके घर से 50 हजार रुपए लेकर भाग गया था।