गोडसे को देशभक्त कहने वाली साध्वी प्रज्ञा को माफ़ी मांगनी पड़ी!

,

   

भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने तीन घंटे के अंदर दूसरी बार लोकसभा में माफी मांग ली है। महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त बताने वाले वक्तव्य पर विपक्ष ने भारी हंगामा किया था, इसके बाद शुक्रवार को प्रज्ञा ठाकुर ने माफी मांगी।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, साध्वी प्रज्ञा ने दोबारा माफी मांगता हुए कहा कि मैंने 27/11/2019 को SPG बिल पर चर्चा के दौरान नाथूराम गोडसे को देशभक्त नहीं कहा, फिर भी मेरे बयान से किसी को खेद पहुंचा हो तो मैं क्षमा चाहती हूं।

इससे पहले दोपहर 12 बजे भी लोकसभा साध्वी प्रज्ञा ने माफी मांग ली थी, लेकिन इसके बाद भी विपक्ष ने हंगामा किया था। हंगामा खत्म नहीं होने पर लोकसभा स्पीकर ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी, इसमें यह तय किया गया कि साध्वी प्रज्ञा सदन में दोबारा माफी मांगेंगी।

आपको बताते जाए कि इससे पहले भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आज लोकसभा में गोडसे वाले बयान को लेकर माफी मांग ली है। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा था। । इससे कांग्रेसी सांसद नाराज हो गए हैं।

आपको बताते जाए कि दो दिन पहले साध्वी ने लोकसभा में नाथूराम गोड्से को ‘देशभक्त’ बता दिया था। इसके बाद विपक्षी दल उनके खिलाफ कार्रवाई करने पर अड़ी हुई है। इस मामले में कांग्रेसी सांसद कल लोकसभा से वॉकआउट कर गई थी।

सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी द्वारा आतंकवादी कहने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को इस सदन में आकर माफी मांगना चाहिए। एक महिला को आतंकवादी कहना। इस सदन के सदस्य को आतंकवादी कहना यह महात्मा गांधी की हत्या से भी बदतर है।

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने लोकसभा में शुक्रवार को गोडसे वाले बयान पर कहा है कि महोदय इस घटनाक्रम में सबसे पहले मेरे बयान से यदि किसी प्रकार से कोई चोट पहुंची हो तो मैं क्षमा चाहती हूं। परन्तु मैं यह भी कहना चाहती हूं कि संसद में मेरे बयानों को तोड़मरोड़कर प्रस्तुत किया गया। यह निंदनीय है।

महात्मा गांधी द्वारा देश के लिए काम का मैं सम्मान करती हूं। इसी सदन के एक सदस्य द्वारा मुझे सार्वजनिक तौर पर आतंकवादी कहा गया। मेरे खिलाफ अदालत में कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है, बिना आरोप साबित हुए मुझे अपमानित किया गया है।

आपको बताते जाए कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर काे राहुल गांधी ने आतंकवादी बताया था।इसके बाद कांग्रेस के सांसदों ने लोकसभा में महात्मा गांधी के नारे लगाना प्रारंभ कर दिया है।

क्योंकि प्रज्ञा ठाकुर ने गोडसे वाले बयान पर माफी तो मांगी लेकिन उनका राहुल गांधी पर निशाना साधना पसंद नहीं आया। कांग्रेसी सांसद लोकसभा में हंगामा मचाया।

इससे पहले भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने आज सुबह भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीजेपी महासचिव भूपेंद्र यादव और संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से मिली। प्रज्ञा ठाकुर की संसद परिसर में बीजेपी आलाकमान के नेताओं के साथ बैठक हुई।