संयुक्त राष्ट्र संघ ने सऊदी अरब को ब्लैक लिस्ट में डाला, मचा हड़कंप!

,

   

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव ने शुक्रवार की रात सुरक्षा परिषद में पेश की गयी अपनी एक रिपोर्ट में सऊदी अरब का नाम, बच्चों के अधिकारों का हनन करने वाले देशों की सूचि में बाकी रखा।

एंटोनियो गुटेरेस ने अपनी इस रिपोर्ट में कहा है कि सऊदी गठबंधन ने यमन युद्ध में अब तक 729 बच्चों की हत्या की है। उन्होंने इसी प्रकार बताया है कि सन 2018 में 1689 यमनी नागरिक, सऊदी गठबंधन के हमलों में हताहत और घायल हुए हैं।

सयुक्त राष्ट्र संघ ने सन 2017 में यमन में दसियों स्कूलों पर हमले और कम से कम 683 यमनी बच्चों की हत्या की वजह से सऊदी अरब का नाम, बच्चों के अधिकारों का हनन करने वाले देशों की सूचि में दर्ज किया था।

इसी मध्य यमन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी शुक्रवार की रात बताया है कि कम से कम 23 लाख यमनी बच्चे, कुपोषण का शिकार हैं और हर दस मिनट में एक यमनी बच्चा, कुपोषण की वजह से मौत का शिकार हो जाता है।

पार्स टुडे डॉट कॉम के अनुसार, यमन में लगभग डेढ़ करोड़ बच्चे रहते हैं जिनमें से लगभग सभी को मानवता प्रेमी सहायता की कड़ी आवश्यकता है।

सऊदी अरब ने मार्च 2015 से यमन पर हमला आरंभ किया था जो अब तक जारी है और सऊदी अरब के हमलों और यमन की हर तरफ से घेराबंदी की वजह से अब तक 16 हज़ार से अधिक यमनी नागरिक मारे जा चुके हैं। सऊदी अरब के हमले ने निर्धन देश यमन में भुखमरी फैला दी है।