अच्छा होता अगर रामदास अठावले हाथरस गैंगरेप पीड़िता और उसके परिवार को समर्थन देते- स्वारा भास्कर

, ,

   

बाॅलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रखती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने हाथरस गैंगरेप पीड़िता की मौत पर प्रतिक्रिया दी।

 

बॉलीवुड तड़का डॉट इन पर छपी खबर के अनुसार, इसके साथ ही उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले पर कटाक्ष किया।

 

दरअसल, रामदास आठवले ने अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज कराने वाली एक्ट्रेस पायल घोष को अपना समर्थन दिया।

 

इस पर कटाक्ष करते हुए स्वरा ने कहा कि अच्छा होता अगर वह हाथरस गैंगरेप पीड़िता और उसके परिवार को समर्थन देते। स्वरा भास्कर ने अपने ट्विटर एक तस्वीर शेयर की।

 

 

शेयर की इस तस्वीर में पायल घोष केंद्रीय मंत्री राठदास आठवले, वकील नितिन सतपुते और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के साथ नजर अजर आ रही हैं।

 

इस तस्वीर को शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा-‘अच्छा होता अगर मंत्री आठवले जी यह समर्थन हाथरस सामूहिक बलात्कार की पीड़िता जिनका आज निधन हुआ- उसे और उसके परिवार को भी देते।’

 

 

बता दें कि यूपी के हाथरस में गैंगरेप की शिकार 19 साल की दलित युवती की आज दिल्ली के एक हाॅस्पिटल में निधन हो गया है। चार लोगों ने उसके साथ एक पखवाड़ा पहले दुष्कर्म किया था।

 

 

हालत बिगड़ने के बाद उसे सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं मंगलवार को पीड़िता ने दम तोड़ दिया। इस घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया। हर कोई इस पर अपना गुस्सा जाहिर कर रहा है।

 

हर कोई इस घटना की निंदा कर रहा है। अक्षय कुमार ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा- ‘गुस्सा और कुंठित! सामूहिक दुष्कर्म में ऐसी क्रूरता हाथरस में।

 

यह कब रुकेगा? हमारे कानून और उनके प्रवर्तन इतने सख्त होने चाहिए कि सजा के बारे में केवल सोचकर बलात्कारियों को डर लगे। अपराधियों को फांसी पर लटकाएं।

 

बेटियों और बहनों की रक्षा के लिए अपनी आवाज उठाएं, यह सबसे कम हम कर सकते हैं।’ इसके अलावाकंगना रनौत, स्वरा भास्कर,यामी गौतम और ऋचा चड्ढा ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया और उन्होंने पीड़िता के लिए न्याय की मांग की।