यूपी पंचायत चुनाव: स्याना कांड के आरोपी ने पंचायत चुनाव जीता!

, ,

   

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में स्याना कांड के आरोपी योगेश राज जिला पंचायत सदस्य और सतेंद्र प्रधान के पद पर निर्वाचित हो गए।

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, इस बात की चारों ओर चर्चा हो रही है। 3 दिसंबर 2018 को स्याना की चिंगरावठी चौकी पर गोकशी की वारदात के बाद हंगामा हुआ था।

देखते ही देखते हैं हंगामे ने बलवे का रूप ले लिया था। जिस में गोली लगने से तत्कालीन स्याना कोतवाल सुबोध कुमार और गांव चिंगरावठी निवासी युवक सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी।

मामले में पुलिस ने तत्कालीन बजरंग दल के जिला संयोजक योगेश राज समेत 27 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था। साथ ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।

कुछ समय पूर्व जेल से छूटने के बाद योगेश राज ने अपने क्षेत्र में वार्ड संख्या पांच से जिला पंचायत सदस्य की दावेदारी ठोंक दी थी। निर्दलीय ही वह क्षेत्र में चुनाव लड़ने के लिए उतरे। सोमवार को आए नतीजों में योगेश राज ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को मात दी है।

वार्ड संख्या पांच पर कुल 27763 मत पड़े थे जबकि मैदान में योगेश राज समेत छह प्रतिद्वंदी थे क्षेत्र की जनता ने योगेश राज को सर्वाधिक 10351 मत देकर विजयी बनाया। निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दोष को 2082 वोटों से मात दी है।


वही, स्याना कांड में एक अन्य आरोपी गांव लौंगा निवासी सतेंद्र राजपूत ने भी जेल से जमानत पर आने के बाद प्रधानी के पद पर अपनी दावेदारी पेश की थी।

सतेंद्र को इस दौरान कुल 570 मत मिले। उसने 64 मतों से विजय हासिल की है। स्याना ब्लॉक में सबसे कम उम्र का प्रधान बताया जा रहा है।