अमेरिकी राष्ट्रपति, प्रथम महिला ने दीवाली पर शुभकामनाएं दी!

, ,

   

कोरोना महामारी के बावजूद देशभर में हर्षो-उल्लास के साथ दिवाली का पर्व मनाया जा रहा है।

 

अमर उजाला पर छपी खबर के अनुसार, राष्ट्रपति से लेकर प्रधानमंत्री तक ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

 

 

इसी क्रम में अब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भी दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं।

 

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के लोगों और अमेरिकी भारतीय नागरिकों को बधाई देते हुए हैप्पी दिवाली कहा।

 

वहीं विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने बधाई देते हुए लिखा कि अंधकार पर प्रकाश की जीत का जश्न मनाते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। आप खुशी का त्योहार इसी तरह से हमेशा मनाते रहें।