कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन नहीं बल्कि, वैचारिक क्रांति शुरू हुई है- टिकैत

, ,

   

इंद्री अनाज मंडी में किसान महापंचायत जारी है। महापंचायत को भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत, प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी और बलबीर राजेवाल समेत बड़े किसान नेता पहुंचे हैं।

जागरण डॉट कॉम पर छपी खबर के अनुसार, महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन नहीं बल्कि, वैचारिक क्रांति शुरू हुई है।

यह विचारों से शुरू होकर विचारों से ही खत्म होगी। सरकार यदि मामला सुलझाना चाहती है तो अपना नंबर दे, हमारे नेता बात कर लेंगे।

किसान नेता ने कहा कि एमएसपी पर कानून बनेगा तो पूरे देश को लाभ होगा। केंद्र सरकार को तीनों कानून वापस लेने चाहिए।

गुरनाम सिंह चढूनी ने दावा किया कि 26 जनवरी को दिल्ली में हुए घटनाक्रम के बाद किसान आंदोलन और मजबूत हुआ है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर जनता से गद्दारी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने कुर्सी खरीदी है। वह सत्ता के लालच में ही इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।