प्रसाद की तरह बांटे जा रहे राजद्रोह के आरोप लेकिन DSP पर अब तक नहीं लगा- कन्हैया कुुमार

,

   

भाकपा नेता कन्हैया कुमार ने शुक्रवार को कहा कि राजद्रोह के आरोप ”प्रसाद की तरह नि:शुल्क बांटे जा रहे हैं, हालांकि आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार एक पुलिस अधिकारी पर अब तक देशद्रोह का आरोप नहीं लगाया गया है। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता जम्मू कश्मीर के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह का जिक्र कर रहे थे। कन्हैया पर भी चार साल पहले पहले राजद्रोह का आरोप लगा था।

उन्होंने सीएए-एनपीआर-एनआरसी के खिलाफ राज्यव्यापी ‘जन गण मन यात्रा के दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, ”राजद्रोह के आरोप प्रसाद की तरह नि:शुल्क बांटे जा रहे हैं…कर्नाटक में महज एक नाटक के आधार पर स्कूली बच्चों को नामजद किया गया है। यह तब है जब एक पुलिस अधिकारी आतंकवादियों के साथ पकड़ा गया जिस पर अब तक यह आरोप नहीं लगाया गया है।

बता दें कि कन्हैया कुमार ने एक ट्वीट किया था जिसके बाद वे बुरी तरह ट्रोल हो गया। उन्होंने लिखा“हिन्दू होने और संघी होने में क्या फ़र्क़ है? हिन्दुओं के लिए धर्म आस्था है और संघियों के लिए धंधा।”इसपर लोग उन्हें स्वयंसेवक और वामपंथी का फर्क समझाने लगे।