CAA: यूपी के करीब 12 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद!

   

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे देश के साथ उत्तर प्रदेश में भी उग्र प्रदर्शन हो रहा है। यूपी में हिंसक प्रदर्शन में अब तक 15 लोग की जान जा चुकी है।

खास खबर पर छपी खबर के अनुसार, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए आज सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसी के भहकावे में नहीं आए और शांति बनाए रखें।

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार के हंगामे के बाद शनिवार को लखनऊ , बिजनौर , मेरठ, फिरोजाबाद, कानपुर , संभल, मुरादाबाद , मुजफ्फरनगर, हाथरस , बहराइच, बुलंदशहर और गाजियाबाद में इंटरनेट बंद कर दिया है।

अलीगढ, देवबंद , बरेली, आजमगढ़, सहारनपुर और बिजनौर में स्थिति सामान्य है। अलीगढ़ में 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बुलंदशहर में 19 लोगों के खिलाफ 19 एफआईआर दर्ज किया गया है।

जबकि 700-800 अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। पुलिस ने 705 लोगों को गिरफ्तार किया है। जौनपुर में 14 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। जबकि 125 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है।

गाजियाबाद में पुलिस ने हंगामा करने के आरोप में 3600 लोगों पर केस दर्ज किया है।. इसमें से 400 से ज्यादा लोग नामजद हैं और 3200 अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया गया है।

पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रदर्शनकारियों को उकसाने पर कई सपा नेताओं पर केस दर्ज किया गया है, यहां पर पुलिस ने 65 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की है। आधे घंटे तक चली इस मुलाकात में नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ चल रहे हिंसक आंदोलन के बारे में बात हुई।

योगी ने राज्यपाल को इससे निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी दी। राज्यपाल की ओर से गृह मंत्रालय को एक रिपोर्ट भेजी जाएगी। हालांकि, इन दोनों की मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश में गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी कई जिलों में हिंसक प्रदर्शन में पुलिस द्वारा लाठीचार्ज देखने को मिला । इसके बाद प्रशासन ने कई जिलों में इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यूपी में शनिवार को सभी निजी और सरकारी शैक्षणिक संस्थान बंद रखने का निर्णय किया है। इससे पहले गुरुवार और शुक्रवार को भी राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए थे।