हैदराबाद: वनप्लस ने दुनिया का सबसे बड़ा मोबाइल स्टोर खोला

, , ,

   

स्मार्टफ़ोन मेकर वन प्लस ने भारत में अपना सबसे बड़ा एक्सपीरिएंस स्टोर खोला है। ये वन प्लस का दुनिया में सबसे बड़ा एक्सपीरिएंस स्टोर है। 

 

आज तक पर छपी खबर के अनुसार, वन प्लस का ये एक्सपीरिएंस स्टोर हैदराबाद में है और इसका नाम वन प्लस निजाम पैलेस रखा गया है। ये 16 हज़ार स्कवॉयर फुट में फैसा हुआ है।

 

वन प्लस ने कहा है कि भारत में ऑफ़लाइन स्ट्रैटिजी के तहत कंपनी 100 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कल से वन प्लस निज़ाम पैलेस में वन प्लस 8T की भी बिक्री शुरू हो जाएगी।

 

 

वन प्लस निज़ाम पैलेस हैदराबाद के हिमायत नगर में खोला गया है और यहाँ शहर के कल्चर और हेरिटेज का ही थीम रखा गया है।

 

 

वन प्लस भारत में अपना ऑफ़लाइन प्रेजेंस बढ़ाने की तैयारी में है और ये नया स्टोर इसी को दर्शाता है। कंपनी के मुताबिक़ भारत में वन प्लस के 5000 ऑफ़लाइन स्टोर्स हैं जिनमें पार्टनर स्टोर्स भी शामिल हैं।

 

वन प्लस का डिजाइन कंपनी के थीम से मेल खाता है। इस एक्सपीरिएंस स्टोर में इंटरएक्टिव डेस्क लगाए गए हैं जहां प्रोडक्ट्स कैटलॉग होंगे और लेटेस्ट वन प्लस कॉन्टेंट के लिए LED वॉल्स हैं।

 

यहाँ कस्टमर सर्विस सेंटर भी है और बेहतर ट्रांसपेरेंसी के लिए ग्लोब के क्यूबिकल्स लगाए गए हैं। एलईडी वॉल्स पर वन प्लस से क्लिक की गईं तस्वीरें दिखेंगी।

 

 

वन प्लस के मुताबिक़ नया एक्सपीरिएंस स्टोर वन प्लस का पहला कम्यूनिटी बेस्ड स्टोर होगा। भारत में कंपनी अपने प्रोडक्ट्स का और भी विस्तार करना चाहती है।

 

साभार- आज तक