कोविड-19: क्या भारत में टिका का हुआ सफल परीक्षण?

,

   

दुनियाभर के 180 से अधिक देश कोरोना वायरस महामारी के कहर जूझ रहे हैं। भारत समेत दुनिया के सभी देश कोरोना वायरस से जंग लग रहा है।

 

हरिभूमी पर छपी खबर के अनुसार, इस खतरनाक वायरस से जंग जीतने के लिए देश वैक्सीन तैयार करने में जुटे हैं। ऐसे में भारत में कुछ राहत भरी खबर सामने आई है। भारत में वैक्सीन का सफल परीक्षण किया गया है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पंजाब के चंडीगढ़ पीजीआई ने कोरोना वैक्सीन का परीक्षण किया है जो कि सफल रहा है।

 

बताया जा रहा है कि पीजीआई में 6 कोरोना मरीजों पर इस वैक्सीन का परीक्षण किया गया है। जिसमें सफलता हासिल हुई है। जिन मरीजों पर वैक्सीन का परीक्षण किया गया है उनकी हालत बेहतर है।

 

अभी तक वैक्सीन के शुरुआती नजीजे सफल हुए हैं। यह भारत के लिए बड़ी उपलब्धी साबित हो सकती है। चंडीगढ़ पीजीआई ने एमडब्ल्यू वैक्सीन का ट्रायल किया है।